रतनपुर महामाया संंत यात्रा का गांधीनगर वार्ड नंबर 2 के पार्षद नीतू सिंह और मातृशक्ति द्वारा हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा का किया गया भव्य स्वागत ।

feature-top

बिलासपुर। रतनपुर महामाया संंत यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत रतनपुर में किया गया छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख तीर्थ स्थलो से 18 फरवरी महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक आयोजित इस संत यात्रा का आगमन आज रतनपुर में हुआ जहा पर हेलीपेड के पास स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, तत्पश्चात संत यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली जहां प्रत्येक चौक चौराहे पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर साधुसंतो की आरती उतार कर उनका आशीर्वाद लिया ।

संतयात्रा के गांधीनगर पहुचने पर वार्ड क्रं 2 की पार्षद नीतू निरंंजन सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने संतसमाज का स्वागत किया, सड़क के द़ोनो किनारे सर पर मंगल कलश लेकर कतारबद्ध खड़ी मातृशक्तियो ने साधुसंतो पर पुष्प वर्षा किया और संतसमाज का आशीर्वाद लिया। स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से नीलू मानिकपुरी, सरस्वती पटेल, शिवानी सोनी, विद्या राजपूत, सुषमा राजपूत, उषा चौहान, इंदु यादव, माधवी छतरी, संतोषी निर्मलकर, पूर्णिमा वैष्णो, रीता सिंह, अलका सिंह, आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे ।

feature-top
feature-top

Popular News