- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मस्तूरी में डॉक्टर की लापरवाही से 2 माह का मासूम की गई जान ।
मस्तूरी में डॉक्टर की लापरवाही से 2 माह का मासूम की गई जान ।
बिलासपुर। मस्तूरी - डॉक्टर की लापरवाही से एक बार फिर एक मासूम की जान चली गई है। 2 माह का मासूम प्रियांशु लापरवाही का भेट चढ़ गया। दरसल ग्राम गतौरा निवासी राजू केवट के मासूम बेटे प्रियांशु का टीका लगाने के बाद मौत हो गया है। ग्राम गतौरा के आंगन बाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों को टिका लगाया जा रहा था, तभी राजू केवट ने भी अपने 2 माह के बेटे प्रियांशु को टिका लगवाने के लिए ऑंगनबाड़ी केंद्र गया था। दोपहर को प्रियांशु को टिका लगा। रात को प्रियांशु को दर्द के साथ तेज बुखार हुआ और रात तकरीबन 2 बजे मासूम की तबियत बिगड़ा गया कुछ देर बात मासूम का मौत हो गया। परिजनों ने मासूम का शव लेकर मस्तूरी थाने पहुँचे जहां जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को शिकायत दिया है। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु टिका लगने के पहले स्वस्थ था और टिका लगने की वजह से ही मौत हुआ है। फिलहाल मामले पर मस्तूरी पुलिस जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। PM रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
