- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- 15 डिसमिल का सौदा कर 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने और खाते से वापस 17 लाख रूपये ले लेने वाले धोखेबाज आरोपी गिरफ्तार ।
15 डिसमिल का सौदा कर 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने और खाते से वापस 17 लाख रूपये ले लेने वाले धोखेबाज आरोपी गिरफ्तार ।
बिलासपुर। कोटा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने एक किसान से 4 डिसमिल जमीन का सौदा कर 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन को रजिस्ट्री करने के न केवल दबाव बनाया रजिस्ट्री पेपर में भी पूरी जमीन को दर्ज कर धोखा देने का प्रयास किया । मिली जानकारी के अनुसार झिंगटपुर निवासी ध्यानदास मानिकपुरी ने कोटा थाने में आकर लिखित शिकायत पेश किया कि प्रीतम कुमार विश्वास ने उसकी ग्राम झिंगटपुर में स्थित जमीन में से 15 डिसमिल जमीन का 4 लाख रुपए मे खरीदी का सौदा तय किया ।
इसके बाद उसके खाते में वह पहले 21 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। फिर सरकारी पैसा खाते में जमा हो जाने की जानकारी देते हुए 17 लाख रुपए वापस ले लिए। जब रजिस्ट्री कराने की बारी आई तो पूरा 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन को रजिस्ट्री कराने लगा। शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता को 08.03.2023 को गिरफ्तार कर विधिवतत कार्यवाही कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है ।
आरोपी – प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता पिता गोपाल कृष्ण उम्र 33 साल साकिन अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ.ग हाल मुकाम चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
