- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा
- राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध डीज़ल परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, 980 लीटर डीजल जब्त ।
राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध डीज़ल परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, 980 लीटर डीजल जब्त ।
कोरबा। एसडीएम पाली के नेतृत्व में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने डीजल के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की है। बीती रात 2:45 बजे पिकअप वाहन से 980 लीटर डीजल जब्त की गई है। वाहन में 35 लीटर क्षमता के 28 जरीकेन डीजल परिवहन किया जा रहा था। एसडीएम पाली और नायब तहसीलदार की टीम द्वारा डीजल के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए जब्त डीजल को थाना दीपका के सुपुर्द किया गया। एसडीएम पाली शिव बैनर्जी ने बताया की चार मार्च को रात 2:45 बजे को थाना दीपका अंतर्गत चैनपुर से वाहन क्रमांक CG12 BJ 2641 में डीज़ल 980 लीटर (28 जरीकेन 35 लीटर के) को जब्त किया गया। वाहन का ड्राइवर तुषार सोनी पिता दयाराम सोनी उम्र 23 वर्ष कृष्णा नगर दीपका निवासी है। वाहन का मालिक गोलू सोनी कोरबा निवासी है। डीजल वाहन को जब्त कर थाना दीपका के सुपुर्द किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
