- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- अश्लील फोटो के कारण निर्माणाधीन इमारत की 6वीं मंजिल से कूदी थी छात्रा, वायरल करने की धमकी दे रहा था दोस्त, बार-बार हो रहा था झगड़ा, युवक गिरफ्तार ।
अश्लील फोटो के कारण निर्माणाधीन इमारत की 6वीं मंजिल से कूदी थी छात्रा, वायरल करने की धमकी दे रहा था दोस्त, बार-बार हो रहा था झगड़ा, युवक गिरफ्तार ।
रायपुर। रायपुर में जिस छात्रा ने 6वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी उस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की युवक छात्रा का अश्लील फोटो पा गया था। इस फोटो को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था । इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के बाद परिजन भी हैरान रह गए थे। मगर अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है, वह हैरान कर देने वाला है। असल में लड़की को उसका दोस्त परेशान कर रहा था। उसने लड़की के अश्लील फोटो हासिल कर लिए थे। इन्हीं फोटो को वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लड़की ने खुदकुशी कर ली। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक समीर(18) को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया समीर और नाबालिग छात्रा पहले से ही एक दूसरे से परिचित थे। इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर करने की वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी से परेशान होकर लड़की ने खुदकुशी की है। समीर के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है और पूछताछ की जा रही है । आरोपी समीर पिछले कुछ महीने से लड़की को जानता था। वो उसके ही मोहल्ले में रहता है ।
बताया गया कि बीते दो-चार दिनों से समीर और छात्रा के बीच विवाद चल रहा था। इस परिस्थिति में खुद को फंसा हुआ पाकर छात्रा ने खुदकुशी करने जैसा कदम उठा लिया। समीर और नाबालिग छात्रा पिछले कई महीनों से एक दूसरे से सोशल मीडिया पर जुड़े थे। अक्सर मिला भी करते थे। ये भी बताया गया है कि छात्रा सुसाइड करने से पहले समीर से मिली भी थी। आरोपी लड़की के महोल्ले में रहता है। अपना खर्चा चलाने के लिए वह सोफा बनाने का काम करता था । अधिक खून बह जाने के कारण छात्रा की मौत हो गई थी। उसे पास के अस्पताल में भी ले जाया गया था। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिक खून बह जाने के कारण छात्रा की मौत हो गई थी ।
बहन ने कहा था-पता नहीं क्या हुआ
घटना के बाद मीडिया ने स्टूडेंट के परिजनों से बातचीत की थी। स्टूडेंट अपने रिश्तेदारों के घर रहा करती थी। इस छात्रा के पिता बस्तर में रहते हैं, वहां से उन्होंने बेटी को पढ़ने के लिए रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर भेजा था। छात्रा यहां अपनी फूफी के पास रह रही थी । छात्रा की कजिन ने बताया कि उसको किसी बात से कोई परेशानी नहीं थी, ना ही कभी उसने कोई ऐसी बात शेयर की, जिससे ऐसा लगे कि वह परेशान है। सोमवार सुबह सब कुछ ठीक था, वह स्कूल गई हुई थी और वापस लौटते हुए दोपहर के समय उसने यह कदम उठा लिया। परिजन ने बताया कि छात्रा के पास मौजूद आईडी कार्ड को देखकर कुछ लोगों ने घर में कॉल करके इस घटना की जानकारी दी थी। कक्षा 9वी में पढ़ने वाली स्टूडेंट अपने माता-पिता की सबसे बड़ी बेटी थी। उसके तीन छोटे भाई हैं ।
सोमवार को राजधानी रायपुर में स्कूल की एक छात्रा दोपहर निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से कूद गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। लड़की को कूदते देख लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रह गए, लेकिन लड़की नहीं मानी। 16 साल की छात्रा संतोषी नगर के सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा जब कूदी, वह स्कूल की ड्रेस पहने थी।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
