- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रिटायरमेण्ट के दूसरे दिन कर्मचारियों को मिला पीपीओ आदेश ।
रिटायरमेण्ट के दूसरे दिन कर्मचारियों को मिला पीपीओ आदेश ।
बिलासपुर। रिटायरमेन्ट के दूसरे दिन ही कर्मचारियों को जिला कोषालय द्वारा पीपीओ आदेश जारी कर दिए गए। उन्हें अगले महीने से पेंशन भी मिलने लगेगी। संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन राजेन्द्र पटेल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रतीक स्वरूप 10 कर्मचारियों को पीपीओ स्वीकृति आदेश वितरित किये। ये सभी कर्मचारी कल 28 फरवरी को ही सेवानिवृत्त हुये थे। उन्होंने सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत शामिल जिलों के विभिन्न विभागों से रिटायर्ड 26 कर्मचारियों को आज संबंधित जिला कोषालय द्वारा पीपीओ प्रमाण पत्र दिए गए। कलेक्टर सौरभकुमार ने त्वरित गति से पीपीओ जारी करने के लिए जिला कोषालय अधिकारी एवं स्टाफ को शाबाशी दी है। मालूम हो कि सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मचारियों को जारी पीपीओ आदेश के आधार पर ही पेंशन दी जाती है। इस अवसर पर उप संचालक दिनेश निर्मलकर एवं जिला कोषालय अधिकारी विकास सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
