- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मामूली विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में सिलबट्टा से वार कर उतारा मौत के घाट ।
मामूली विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में सिलबट्टा से वार कर उतारा मौत के घाट ।
दुर्ग। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक इंजीनियर भाई ने मामूली विवाद पर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। बड़ा भाई विश्वजीत भदौरिया काम से लौटकर अपने घर खाना खाने जा रहा था, तभी घात लगाकर बैठे छोटे भाई विनय ने पीछे से पत्थर का सिलबट्टा उसके ऊपर पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 11 शंकर नगर गली नंबर 4 निवासी कोमल सिंह भदौरिया के तीन बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा विश्वजीत सिंह उर्फ गोली (32 वर्ष), मंझला विनय सिंह उर्फ चिन (31 वर्ष) और छोटा बेटा विवेक सिंह (30 वर्ष) हैं। तीनों परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं ।
सोमवार रात को किसी बात को लेकर तीनों भाइयों में जमकर विवाद हुई। इस दौरान विश्वजीत और विनय ने मिलकर विकास को बुरी तरह से पिट दिया। इसके बाद वो लोग अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार देर शाम विश्वजीत अपने काम से लौटकर खाना खाने घर आया। उसे नहीं पता था कि विनय उसकी हत्या की नियत से बैठा है। जैसे ही विश्वजीत अपने कमरे के अंदर घुसने लगा विनय ने उसके ऊपर पत्थर का सिलबट्टा पटक दिया। सिर में सिलबट्टा लगते ही वह वहीं गिर गया और खून बहने लगा। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विश्वजीत भदौरिया की मौत होने के बाद घर वालों ने मामले की सूचना मोहन नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तुरंत विनय को गिरफ्तार कर थाने ले गई ।
नौकरी छोड़ घर पर रह रहा था आरोपी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी विनय भदौरिया इंजीनियरिंग किया हुआ है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वो बाहर जॉब भी कर रहा था। कोविड संक्रमण के दौरान वो जॉब छोड़कर घर आ गया और फिर वापस नहीं गया। घर वाले उसे कहते तो वो उनसे झगड़ा करने लगता। घर में अकेले रहते-रहते उसकी मानसिक स्थिति खराब होने लगी थी। इससे वो अपने भाइयों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद करने लगा था। सोमवार रात भी उसने अपने बड़े भाइयों से झगड़ा किया, जिससे उन्होंने उसे मारा पीटा था ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
