- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान और कलेक्टर ने जनचेतना रथ को दिखाई हरी झंडी ।
जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान और कलेक्टर ने जनचेतना रथ को दिखाई हरी झंडी ।
बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान और कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जनऔषधि सप्ताह के शुभारंभ पर जिला कार्यालय परिसर से जनचेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने बताया कि जिले में 01 मार्च से 07 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। जन औषधि सप्ताह के दौरान लोगों को जन औषधि केंद्रों से सस्ती एवं गुणवत्ता युक्त दवाईयों की खरीदी के लिए प्रेरित किया जाएगा ।
जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने कहा कि शहर में सिम्स और जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों को इन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाईयों का लाभ लेने कहा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने लोगों से अपील की है कि जन औषधि केंद्रों से पूरे विश्वास के साथ दवाईयों का क्रय करें। इसके साथ ही उन्होंने डाक्टरों से कहा कि वे मरीजों के उपचार के लिए जेनेरिक दवाईयां ही लिखे और दवाईयों के सेवन करने के लिए मरीजों को प्रेरित करें। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, रेडक्रास के नोडल अधिकारी डॉ. एम.ए. जिवानी, एन.एस. गौतम, आदित्य पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण मिश्रा, धरम साहू, दिनेश राठौर, मनीष मिश्रा, सुशील सहित रेडक्रास के कर्मचारी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
