- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पुलिस को देखकर भागने वाला इनोवा चालक से पुलिस ने चार लाख रुपए बरामद किए, नशे में चूर था चालक ।
पुलिस को देखकर भागने वाला इनोवा चालक से पुलिस ने चार लाख रुपए बरामद किए, नशे में चूर था चालक ।
बिलासपुर। पुलिस को देखकर भागने वाले इनोवा चालक से पुलिस ने चार लाख रुपए जब्त किए है। चालक नशे में भी था। वह रकम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग ने जिले में संदिग्ध वाहनो की आकस्मिक चेकिंग करवाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 27/02/2023 को रतनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार क्रमांक CG10 FA 2888 का चालक पुलिस को देख कर भागने लगा। लेकिन आगे जाकर बोधिबंद में कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाली में जा फसी ।
पकड़कर पूछताछ करने पर इनोवा वाहन के चालक ने अपना नाम मोहम्मद मंसूर पिता मोहम्मद मंसूर निवासी बनिया टोला कोतमा मध्यप्रदेश का बताया। चालक शराब के नशे में था। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें 3,97,500 रुपय मिले। जब्त रुपए के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस ने वाहन चालक का मुलाहिजा कराकर धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की है और बरामद रकम के संबंध में नोटिस दिया गया। वहां चालक से पूछा गया है जो रकम जब्त की गई है वह कहाँ से आया व किसका है। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर धारा 102 crpc के तहत जप्त कर जाँच में लिया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
