- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपी चढ़े कोरिया पुलिस के हत्थे ।
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपी चढ़े कोरिया पुलिस के हत्थे ।
कोरिया। पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर के निर्देशन पर थाना प्रभारी पटना संदीप कुमार सिंह द्वारा मर्ग क्रमांक 14/23, अपराध क्र . 67/23, धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी संतोष कुमार आ. लल्लु राम निवासी सेमरापारा चंपाझर के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई मनोज अपने साथियों के साथ ग्राम मुरमा महुआपारा राम प्रसाद की लड़की सोनकुंवर उर्फ पप्पी के शादी में गया था। जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है। विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक मनोज शराब के नशे में शादी के दिन ही शादी घर में दुल्हन की शादी नहीं होने दूंगा बोल रहा था, तब दुल्हन के भाई सोहन तथा राम सिंह, मनोज कुमार को डाट फटकार कर घर से बाहर निकाल दिये थे। इसी बात को लेकर मृतक मनोज दिनांक 23.02.2023 के रात्रि लगभग 2:30 से 3:00 बजे शादी के लिये लगे टैंट के अंदर सो रहा था ।
उसी समय 1. सोहन सिंह पिता राम प्रसाद जाति गोड, उम्र 32 वर्ष, 2. राम सिंह पिता राम प्रसाद जाति गोड, उम्र 28 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम मुरमा महुआपारा को बहला फुसला कर 3. रामानुज पिता लक्ष्मण जाति गोड, उम्र 37 वर्ष, निवासी चम्पाझर तीनो मिलकर मृतक मनोज को घर से कुछ दूर मुरूम गहा के पास ले जाकर हाथ डण्डा पत्थर से मारपीट कर हत्या कर दिये । जिन्हें दिनांक 25-02-2023 को गिरफ्तार कर मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त डण्डा, पत्थर, इत्यादि जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, सउनि लवांग सिंह, प्र.आर. 150 सत्येन्द्र तिवारी, प्र.आर. 28 प्रेम प्रकाश केरकेट्टा, प्र.आर. 36 राकेश भगत, प्र.आर. 354 अमित त्रिपाठी, आरक्षक 55 प्रमीत सिंह, आरक्षक 408 राम सिंह, आरक्षक 483 राजेश्वर साहू, आरक्षक 305 उज्जैन पुरी, आरक्षक 186 रूपनारायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
