- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अवैध नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला आरोपी कोरिया पुलिस की गिरफ्त में ।
अवैध नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला आरोपी कोरिया पुलिस की गिरफ्त में ।
कोरिया। पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर कविता ठाकुर के मार्गदर्शन से जिले में समर्थ एवं निजात अभियान चलाया जा रहा है, एवं जिले में अवैध मादक पदार्थ, गांजा, नशीली दवा, कबाड धंधा / कारोबार करने वाले लोगों पर अंकुश लगाने तथा उसमें संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करने की हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारत्यम में दिनाँक 26.02.2023 को मुखबीर सूचना मिला कि एफ. सी.आई. गोदाम के सामने मेन रोड छिंदडांड चेरवापारा के पास एक व्यक्ति नशीली दवा की बिक्री हेतु ग्राहकों को खोज रहा है, जिसकी सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर देखे तो कुछ ही समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति सामने से आते दिखा जो पुलिस को देखकर अपने कांवर में ढोये सामाने को लेकर भगाने लगा। जिससे पुलिस व गवाहों के साथ घेराबंदी कर दौड़ा कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर अपना नाम परवेज खान निवासी सूरजपुर का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 15 नग नशीली दवा एवं 15 नग नशीली इंजेक्शन को दिनांक 26.02.2023 को जप्त कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
