मस्तूरी- बिलासपुर नेशनल हाईवे रोड में राखड़ की गिरने से लोग परेशान, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना ।

feature-top

बिलासपुर। मस्तूरी बिलासपुर नेशनल हाईवे रोड में राखड़ से भरी ओवर लोड गाड़िया तेज रफ्तार से दौड़ रही है। लिहाजा ओवर लोड होने की वजह से राखड़ रोड पर गिर रही है। जो धूल बन कर उड़ रही है। जिससे राहगीरों को गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है। राखड़ का गुब्बार इतना ज्यादा है कि राहगीरों को रोड पर चलने वाली गाड़िया तक दिखाई नही दे रहा है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है । मस्तूरी से बिलासपुर पहुच मार्ग में मस्तूरी मोड़ के पास से दररीघाट अरपा नदी पुल तक तकरीबन 1 किलो मीटर तक राखड़ गिरा हुआ है। गाड़ियों के चलने से राखड़ का गुब्बार उड़ रहा है, जिससे मोटर साईकिल, साइकिल और खिले में जाने वाले राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। गुब्बार का मात्रा इतना ज्यादा है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है ।

RTO की चेकिंग के बाद भी ओवर लोड और बिना तालपत्रि के राखड़ गाड़िया कैसे चल रही है

मस्तूरी क्षेत्र में आर.टी.ओ. के द्वारा वाहनों की चेकिंग रोज किया जाता है, लेकिन चेकिंग के बाद भी इन ओवर लोड गाड़ियों और बिना तालपत्रि के राखड़ ले जा रहे वाहनों पर आखिर क्यों कार्यवाही नही हो रही है या फिर जान बूझ कर कार्यवाही नही किया जा रहा है। इनकी इस कार्यशैली से अब लोगो की जान आफत पर आ गई है और जान का खतरा बना हुआ है ।

अमित बेक परिवहन अधिकारी -

ओवर लोड गाड़ियों पर कार्यवाही किया जा रहा है और अगर गाड़ियों से राखड़ गिर रहा है तो उसे भी दिखवाया जाएगा ऐसे गाड़ियों पर कार्यवाही भी किया जाएगा ।

feature-top
feature-top

Popular News