- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सरस मेले में समूह की महिलाओं ने किया 9 लाख का कारोबार, उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफाॅर्म मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह, शहरवासियों का मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद ।
सरस मेले में समूह की महिलाओं ने किया 9 लाख का कारोबार, उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफाॅर्म मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह, शहरवासियों का मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद ।
बिलासपुर। सरस मेले में महिला समूहों ने अब तक लगभग 9 लाख रूपये का कारोबार कर लिया है। सरस मेले को शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अच्छी आमदनी होने से महिलाओं का उत्साह देखते बनता है। महिलाओं ने एक स्वर में इस आयोजन की तारीफ करते हुए इसे आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने वाला प्लेटफाॅर्म बताया। मेले में सबसे अधिक बिक्री महिलाओं से संबंधित सामग्रियों की हो रही है । जशपुर से महुआ केंडी, आचार, चायपत्ती जैसे उत्पादों का कारोबार करने आई सोनिया भगत का मेले को लेकर उत्साह देखते बनता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है ।
इन योजनाओं की बदौलत आज उनके जैसी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है। बिलासपुर की निमा महंत ने बताया कि उनके समूह द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, दिया, गमला जैसे उत्पाद बनाये जाते है। निमा महंत इन्हीं उत्पादों की बिक्री सरस मेला में कर रही हैं। अपने उत्पादों की बिक्री के लिए उन्होंने सरस मेले के आयोजन को जरूरी बताया। वे कहती हैं कि इस मेले के माध्यम से उन्हें अपना हुनर दिखाने का प्लेटफाॅर्म मिला है। सरस मेले में महिलाओं से संबंधित उत्पादों की अच्छी खासी बिक्री हो रही है। मेले को देखने और सामग्री खरीदने प्रतिदिन शहरवासियों की बड़ी भीड़ जुट रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
