महिला श्रद्धालुओं के सोने चांदी के जेवर की चोरी और पाकेट मारी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, भक्ति और आस्था का उठाते थे फायदा ।

feature-top

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर चाम्पा जिला में पीथमपुर में शिवरात्रि में मौके पर कलेश्वर नाथ बाबा के दर्शन के लिए भक्तो का ताँता लगा था, लोग आस्था और विश्वास के साथ भीड़ को पार करते हुए मंदिर पहुंच रहे थे, लेकिन श्रद्धांलुओं के भीड़ का फायदा उठाने और उनके जेवर पार करने के लिए भी महिलाओ की एक ग्रुप मेला में सक्रिय रही, और महिला श्रद्धालुओं के सोने चांदी के जेवर चोरी की और पाकेट मारी भी की, मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी जेवरात को बरामद किया जिसकी कीमत 62850/रू आँकी गई है, कोतवाली पुलिस ने 8 महिला आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत करवाई की है ।

शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पीथमपुर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड शिव की की पूजा के लिए आस्था के के साथ पहुंची थी, इस भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओ के गले का चैन और जेवर की चोरी की, जिसमे कोरबा मानिकपुर की रहने वाली हीना ड़ेरहे, रीना ड़ेरहे और बाराद्वार थाना क्षेत्र के मैना ड़ेरहे, अर्चना अल्हार, आरती बाई और सारंगढ़ थाना क्षेत्र के रेड़ा निवासी पुर्णिमा ड़ेरहे उर्फ पिंकी सकट, सोना धमधे ने मिल कर श्रद्धालुओं के पहने जेवर सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर रहे थे, जिन्हें ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा सोने चांदी के आभूषण के साथ पकडकर पूछताछ की, और आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी जेवरात जिसकी कीमती 62850/रू जप्त किया, और सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 41(41-4)/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुऐ न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

feature-top
feature-top

Popular News