- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मस्तूरी शराब भट्ठी के पीछे मोपका के युवक की मिली लाश, शरीर में चोट के कई निशान, हत्या की आशंका ।
मस्तूरी शराब भट्ठी के पीछे मोपका के युवक की मिली लाश, शरीर में चोट के कई निशान, हत्या की आशंका ।
बिलासपुर। मस्तूरी तहसील कार्यालय के पीछे एक युवक की लाश मिली है। लाश मोपका निवासी युवक की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को गिरफ्तार किया है जो साथ में जमीन खरीदी – बिक्री का काम करते थे । मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी और 13 फरवरी के दरमियानी रात्रि में मस्तूरी तहसील कार्यालय के पीछे शराब भट्ठी के आगे करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। शव के पेट, गला एवं सर में चोट के निशान है लिहाजा प्रथम दृष्ट्या मृतक की हत्या किए जाने संभावना है। मृतक की पहचान मोपका निवासी अनीश सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष पिता नरेश सिंह ठाकुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है मृतक अनीश सिंह 12 फरवरी को काम में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह रातभर नही आया। सुबह उनके घर वालों को उसके मौत की सूचना मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक अपने तीन साथियों के जमीन खरीदी -बिक्री का काम करते थे। आखरी बार मृतक को उन्ही के साथ देखा गया था। यही कारण है कि पुलिस दोनो को संदेही मानकर हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
