उसलापुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार माजदा ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक बेटी घायल ।

feature-top

बिलासपुर। उसलापुर ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही माजदा क्रमांक CG10 C 4049 ने रौंद दिया। इस मोटरसाइकिल में लमकेना करगी रोड कोटा निवासी मोहनलाल साहू अपनी पत्नी ईश्वरी और बेटी तृप्ति साहू एवं भगवती साहू के साथ सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही तेज रफ्तार माजदा ने मोटरसाइकिल को धक्का मारा और फिर अपने साथ घसीटते ले गया। सड़क हादसे में मोहनलाल साहू, ईश्वरी साहू और आठवीं कक्षा की छात्रा तृप्ति साहू की मौत हो गई। मोहनलाल साहू फिलहाल तिफरा के मन्नाडोल में रहता था, और वह पेशे से ड्राइवर था, जो शिवांगी ऑयल मिल में काम करता था। इस हादसे में 13 वर्षीय भगवती साहू बुरी तरह घायल हुई है, जिसका इलाज चल रहा है ।

feature-top
feature-top

Popular News