- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- 3 लाख के कबाड़ के साथ दो आरोपी पकड़े गए, बिलासपुर के बड़े कबाड़ियों के यहां माल खपाने जा रहे थे ।
3 लाख के कबाड़ के साथ दो आरोपी पकड़े गए, बिलासपुर के बड़े कबाड़ियों के यहां माल खपाने जा रहे थे ।
बिलासपुर। तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग छोटा हाथी वाहन में चोरी का कबाड़ बढ़कर शहर के बड़े कबाड़ियों के यहां खपाने जा रहे हैं। सूचना पाकर तोरवा पुलिस ने लाल खदान क्षेत्र में दो छोटा हाथी वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहनों की तलाशी ली गई तो उसमें लोहे के पार्ट्स, एल्युमिनियम के बर्तन, लोहे के ग्रिल खिड़की आदि मिले। वाहन चालकों से जब इस कबाड़ के बारे में पूछा गया तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन लोगों ने हालांकि यह बताया कि वे यह कबाड़ कुछ बड़े कबाड़ियों के पास बेचने जा रहे थे। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपए का कबाड़ इनके पास से जप्त किया है । इस मामले में पुलिस ने मिनी बस्ती जरहाभाटा निवासी पवन कुमार महिलांगे और यदुनंदन नगर निवासी अरबाज खान को गिरफ्तार किया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
