किराना स्टोर्स को चोरों ने बनया निशाना, अब महादेव किराना स्टोर्स में चोरी करते चोर की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद ।

feature-top

बिलासपुर। तखतपुर में लगातार हो रही चोरी का सिलसिला थम नही रहा है बीती रात को बालक हाईस्कूल के सामने स्थित महादेव किराना स्टोर्स में अज्ञात चोर ने लगभग 70 हजार का पान मसाला चोरी कर ले गया, पुलिस ने 457,380 कायम कर विवेचना में लिया है, पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक हाई स्कूल के पास तखतपुर महादेव किराना स्टोर के नाम पर थोक एवं चिल्हर दुकान महेन्द्र कारड़ा पिता रमेश कारड़ा उर्म 30 वर्ष दुकान संचालित करता है 08 फरवरी के रात्रि 10.00 बजे दुकान का शटर गिरा कर ताला बंद कर वापस अपने घर चला गया था । 09 फरवरी के सुबह करीबन 08.00 बजे कर्मचारी विजय ध्रुव दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पीछे का दिवाल को तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसकर दुकान अंदर रखे सामानो को चोरी कर लिया है ।

जिसकी सूचना कर्मचारी द्वारा फोन के माध्यम से देने पर घर से दुकान आकर चेक किया तो पता चला दुकान में रखा राजश्री 1 बोरा किमती 12700 रूपये, सिगरेट 700 पैकेट (चाम्स, गोल्ड, विल्स, लिबटी एवं अन्य ), किमती 49000 रूपये, पानपराग, पान बहार 15 पैकेट किमत 3000 रूपये एवं नगदी सिक्के 5000/- रूपये जिसमें 1-2-5 रूपये के सिक्के थे कुल  किमती करीबन 69700/- रूपये को अज्ञात चोर ने रात्रि में दुकान का दिवाल को तोड़कर अन्दर घुसकर चोरी कर ले गया है CCTV कैमरा में चेहरा दिखाई नही दे रहा है, चेहरा ढका हुआ है। पुलिस ने 457,380 कायम कर विवेचना में लिया है ।

चोर का लक्ष्य पान मसाला दुका

तखतपुर क्षेत्र में इन दिनों पान मसाला दुकान में चोरी आम बात हो गई है, तखतपुर में बाबा पान मसाला में लगभग ₹10 लाख की चोरी तीन बार में हुई है और बेलपान में मेलाराम कौशिक के यहां पान मसाला की चोरी और अब महादेव स्टोर में 70 हजार की पान मसाला की चोरी चोर लगातार पान मसाला दुकानों को लक्ष्य बनाकर चोरी कर रहा है ।

feature-top
feature-top

Popular News