- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- तुर्काडीह बाईपास में चलते टेलर में लगी आग, चालक ने वाहन से कूदकर बचाई जान, डीजल टंकी में विस्फोट के चलते लगी आग ।
तुर्काडीह बाईपास में चलते टेलर में लगी आग, चालक ने वाहन से कूदकर बचाई जान, डीजल टंकी में विस्फोट के चलते लगी आग ।
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी बाईपास हाईवे में चलते टेलर में आग लग गई। सकरी बाईपास होकर 18 चक्का टेलर गुजर रही थी, जिसके चालक रवि कुमार कैवर्त्य ने बताया कि अचानक टेलर की डीजल टंकी में विस्फोट हुआ और गाड़ी में आग लग गई। आनन-फानन में चालक रवि कुमार ने वाहन से उतर कर अपनी जान बचाई । टेलर में कोयला भरा हुआ था । वाहन क्रमांक सीजी 10 AL 5399 में आग लगने की खबर मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अपने प्रयासों से आग पर काबू पा लिया । इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन आग से ट्रेलर जलकर राख हो गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
