- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- ग्राम जल स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न ।
ग्राम जल स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न ।
बिलासपुर। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रमुख संसाधन केन्द्र लेवल-3 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं वि द पिपुल के माध्यम से एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के कोटा एवं तखतपुर ब्लाॅक के 22 ग्रामों से 63 प्रशिक्षु शामिल हुए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं वि द पिपुल संस्था के तहत चलाये जा रहे इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए समुदाय स्तरीय क्षमता विकसित करना है। जिसमें ग्राम जल स्वच्छता समिति के जल बहिनियों, पंचायत के सदस्यों व समन्यवयक सहायक एजेंसियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर भविष्य में जल जीवन मिशन का सतत संचालक किया जा सके। इस कार्यक्रम में जल गुणवत्ता की जाँच, जल संरक्षण के महत्व, समुदाय की भागीदारी समेत जल जीवन मिशन के समस्त घटकों के बारे में अवगत कराया गया ।
इस 4 दिवसीय कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता यू.के राठिया, सहायक अभियंता ए.पी. वैद्य, उप अभियंता ए. के. भार्गव, पुष्पेन्द्र नाथ मिश्रा एवं शिव प्रसाद साकेश नोडल अधिकारी प्रमोद महतो, जल जीवन मिशन के आई.ई.सी. समन्वयक आशीष सिंह ठाकुर आई.एस.ए. समन्वयक हेमानी बघेल, डब्लू क्यू एम. एस. समन्वयक सभ्या बढ़े, समन्वयक अविनाश घिरी उपस्थित रहें। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए वि द पिपुल से मास्टर ट्रेनर अजय महापात्रा समेत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
