- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार स्थित पान मसाला दुकान में की छापामार करवाई, प्रतिबंधित नशे का सामान बरामद, लाखों का सामान जब्त ।
तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार स्थित पान मसाला दुकान में की छापामार करवाई, प्रतिबंधित नशे का सामान बरामद, लाखों का सामान जब्त ।
बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने आज शाम व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान मसाला दुकान में छापा मारा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित नशे का सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रूपयों से अधिक है। थानेदार मनोज नायक ने बताया कि आरोपी दुकानदार सुनील कृपलानी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी है। बहरहाल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की विधिवत कार्रवाई की जा रही है । पुलिस कप्तान संतोष सिंह के पदभार लेने के साथ ही निजात अभियान के माध्यम से नशेड़ी और नशे के कारोबारियों में हलचल मच गयी है। इसी क्रम में तारबाहर पुलिस ने भी निजात अभियान चलाकर व्यापार विहार में देर शाम धावा बोला। दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामानों का जखीरा बरामद किया ।
तारबाहर थानेदार मनोज नायक ने बताया कि निजात अभियान के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान मसाला दुकान से बड़ी मात्रा में हुक्का और संबधित सामानों की बिक्री हो रही है। मामले को पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाने के बाद पान मसाला दुकान में धावा बोला गया। छानबीन की कार्रवाई में दुकान से लाखों रूपये की कीमती हुक्का, हुक्का के सामान पॉट और फ्लेवर बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी सुनील कृपलानी तोरवा का रहने वाला है । पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी दुकानदार सुनील कृपलानी ने कबूल किया कि बरामद सामान अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों को सप्लाई करता है ।
छापामार कार्रवाई में बरामद सामान
मनोज नायक ने बताया कि व्याहार विहार स्थित गोरवर्धन पान मसाला से कार्रवाई के दौरान 260 टोबैको स्मोकिंग फ्लेवार, 15 हुक्का सेट, 130 हुक्का पॉट बेस, 40 चिलम,सिल्वर पेपर, चिमटी, हुक्का पाइप जब्त किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
