- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से जीवन हुआ खुशहाल, छत की मरमत के पैसे नही थे तब ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास बना सहारा : रामफूल बैगा ।
प्रधानमंत्री आवास योजना से जीवन हुआ खुशहाल, छत की मरमत के पैसे नही थे तब ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास बना सहारा : रामफूल बैगा ।
बिलासपुर। जनपद पंचायत कोटा के करका निवासी रामफूल बैगा जिनके पास अपने घर के मरम्मत करवाने के लिये पैसे नहीं थे आज उनके पास अपना पक्का मकान है जो संभव हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से। रामफूल अपने बच्चों के साथ खुशहाली और आनंद के साथ अपने नए आवास में रह रहे है। कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत करका में निवासरत रामफूल बैगा की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी ।
जनपद पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 हजार से ज्यादा आवास पूर्ण
खेती बाड़ी करके जैसे-तैसे अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे, वह चाहते थे कि उनका घर जो कच्चा है, उसको पक्की छत वाला बनाया जाए। लेकिन उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह टूटे-फूटे मकान और खपरों की मरम्मत करा सके। इस समस्या से जूझते हुए वे अपनी जिंदगी बसर कर रहे थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी पक्के मकान में रह पाएंगे, लेकिन कहते हैं कि जहां चाह है वहां राह है और श्री रामफूल के लिए यह राह आसान बनाई प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने। जीवन अब पहले से बहुत बेहतर हो गया है। अपना पक्का घर बन जाने से भविष्य की चिंता भी नहीं रही ।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास -
जनपद पंचायत कोटा से मिली जानकारी अनुसार अब तक कुल 10 हजार 661 आवास स्वीकृत किया गया है। जिनमें से 9 हजार 172 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका हैं। योजना के तहत पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित कर दी गई हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आवंटन से 10 हजार से अधिक हितग्राही सीधे लाभान्वित हुए हैं और इनके अपने आवास का सपना पूरा हो गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
