- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राज्य स्तरीय सरस मेला 13 से 23 फरवरी तक, सीईओ जैन ने तैयारियों का लिया जायजा ।
राज्य स्तरीय सरस मेला 13 से 23 फरवरी तक, सीईओ जैन ने तैयारियों का लिया जायजा ।
बिलासपुर। 13 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सरस मेले की तैयारियों का आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन और सहायक कलेक्टर वासु जैन ने जायजा लिया। राज्य स्तरीय सरस मेले का आयेाजन व्यापार विहार में किया जाएगा। यह सरस मेला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में लगाया जा रहा है। जैन ने इस दौरान अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरा जवाबदारी से करने कहा है ।
लोगों को मेले में महिला शिल्पकारों के हुनर से रूबरू होने का मिलेगा मौका
गौरतलब है कि सरस मेले में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्य की स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। इस मेले में लोगों को महिला शिल्पकारों के हुनर से रूबरू होने का मौका मिलेगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक दो घण्टे का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस मेले में मिनी भारत के दर्शन होंगे, जहां अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय उत्पादों के अलावा स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जानने एवं समझने का मौका मिलेगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
