- Home
- टॉप न्यूज़
- महासमुंद
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन घायल ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन घायल ।
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में चल रही पेट्रोलिंग गाड़ी अनियंत्री होकर पलट गई है। इस घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो आरक्षक घायल हो गए है। इनमे से एक की हालत गंभीर है। घटना गुरुवार रात में करीब एक बजे की है । 20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई है। तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिये देर रात रवाना हुये थे। लेकिन उदयपुर की नर्सरी के पास रात के एक बजे के आसपास वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। वाहन में ड्राइवर सहित कुल चार पुलिस वाले सवार थे। इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई है, जबकि रामदेव (44) को कंधे में चोट लगी है। प्रदीप (29) को हाथ पैर, कमर में चोट है। अनिल पैकरा (32) को सीना, गला और कमर में चोट आई है ।
यह घटना गुरुवार रात में एक बजे हुई है। मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे। इधर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओ अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे, देर रात घायलों को अंबिकापुर भेजा गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
