- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे 20 वाहन जब्त, रेत चोरों के बीच मचा हड़कंप ।
खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे 20 वाहन जब्त, रेत चोरों के बीच मचा हड़कंप ।
बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेत से भरे 20 वाहनों को जब्त किया है। इसके अलावा रेत चोर गाड़ी लेकर नदी में ना घुसे इसके लिए नदी किनारे के पहुंच मार्ग में गहरा गड्ढा खुदवा दिया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत चोरों के बीच हड़कंप मच गया है । खनिज विभाग के अधिकारी पिछले दो दिनो से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। 13 जनवरी से लेकर सोमवार तक अवैध रेत खनन और उसके परिवहन में लगी कई गाडिय़ों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से रेत का अवैध उत्खनन करने वाले में हडक़ंप मच गया है। खनिज अमला बिलासपुर ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 वाहनों को जब्त किया गया है।
इन वाहनों पर खनिज नियमो के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ खनिज अमला बिलासपुर द्वारा जिला बिलासपुर में अवैध रेत उत्तखनन के क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए वहां जाने वाले रास्ते को विभिन्न स्थानों पर एक्सीवेटर से गहरा गड्ढा खुदवाकर बन्द करा दिया गया है। रास्ते में गड्ढा करने का काम मंगलवार तक चलता रहा। इस दौरान खनिज विभाग के अधिकारियों ने अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के कुल 07 प्रकरण दर्ज किए साथ ही अवैध रेत उत्खनन के क्षेत्रों को चिन्हांकित करते हुए मंगला, लमेर, लारीपारा, घुटकु ग्रामों कि ओर जाने वाले पहुँच मार्ग को खुदवा दिया गया है। गौरतलब हो अरपा नदी में अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा, जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर आज खनिज विभाग ने कार्रवाई की है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
