- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अपने ही कमरे के बिस्तर पर मिली गर्भवती महिला की संदिग्ध लाश, परिजन को हत्या की आशंका, संदेहियों से पूछताछ शुरू ।
अपने ही कमरे के बिस्तर पर मिली गर्भवती महिला की संदिग्ध लाश, परिजन को हत्या की आशंका, संदेहियों से पूछताछ शुरू ।
बिलासपुर। इंदु चौक के पास एक घर में खून से लतपथ महिला की लाश मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या में परिजनों के शामिल होने का संदेह है । मिली जानकारी के अनुसार इंदु चौक के पास रहने वाली नवविवाहिता सत्या सिंह की खून से सनी लाश मिली है। मंगलवार की सुबह परिवार को सदस्यों ने कमरे में लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। इसे देख मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया है। साथ ही परिवार को सदस्यों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
बताया जा रहा है की मृत महिला का पति पीटर सिंह एक पैर से विकलांग है और एक ठेले में दबेली सेंटर चलाते हैं। घर के सामने ही वे रोज ठेला लगाते हैं। उनके इस काम में परिवार के सदस्य भी मदद करते हैं। सोमवार की रात में ही पीटर आर्टिफिशियल पैर लगवाने के लिए नागपुर जाने निकला है। इस दौरान घर में उनकी पत्नी सत्या सिंह और परिवार के अन्य सदस्य थे । मंगलवार की सुबह परिवार के सदस्य जब जागे तो सत्या का कमरा बंद था। दरवाजे को धक्का देकर परिवार की महिलाएं कमरे में गई तो बिस्तर में उसकी लाश पर पड़ी थी। उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। इसकी जानकारी सत्या के मायके वालों को दी गई ।
साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है। परिवार वालों के अनुसार लगभग 6 महीने पहले शादी हुई थी और वर्तमान में महिला गर्भवती थी। सोमवार की रात उसका पति आर्टिफिशियल पैर लगवाने के नाम पर नागपुर गया है। उसे घटना की जानकारी उसे दे दी गई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
