- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अवैध रूप से शराब ले जाते तस्कर गिरफ्तार, 25 पाव देसी प्लेन मदिरा बरामद ।
अवैध रूप से शराब ले जाते तस्कर गिरफ्तार, 25 पाव देसी प्लेन मदिरा बरामद ।
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है । इसी दौरान रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सएल क्रमांक CG 10AK 2824 से शराब लेकर जा रहा है। तुरंत पुलिस की एक टीम ने सेमरा नहर रोड में बताए हुलिए अनुसार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में उसके टीवीएस मोटरसाइकिल के बीच एक सफेद पानी पाउच बोरी में 25 पाव देसी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹2000 है। उसने बेचने के लिए शराब ले जाने की बात कबूल की। उसने बताया कि वह गांव में शराब बेचने वाला था । अवैध रूप से शराब ले जाने के आरोप में पुलिस ने ग्राम सेमरी भरारी रतनपुर निवासी मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिससे शराब और मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
