- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- वार्ड पार्षद चुनाव में 52.18 फीसदी वोटरों ने किया मतदान, महिलाओं, बुजुर्गो, दिव्यांगजनों में दिखा खासा उत्साह ।
वार्ड पार्षद चुनाव में 52.18 फीसदी वोटरों ने किया मतदान, महिलाओं, बुजुर्गो, दिव्यांगजनों में दिखा खासा उत्साह ।
बिलासपुर। नगर निकाय उप निर्वाचन 2022-23 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 16 में पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्रों में पहुंचे ।
मतदान केन्द्र में बुजुर्गो और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस उप निर्वाचन में मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। पार्षद पद के मतों की गणना 12 जनवरी को की जायेगी। ब्रजेश मेमोरियल कन्या उमावि हिंदी मीडियम स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना का कार्य संपन्न होगा ।
बुजुर्गाें और दिव्यांगजनों में दिखा खासा उत्साह -
वार्ड क्रमांक 16 के उप चुनाव में पहली बार मतदान करने आई 18 वर्षीय अंशिका दुबे ने मतदान करने के बाद खुशी जाहिर की। ठिठुरन भरी ठंड में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 90 वर्षीय बुजुर्ग बुधवारा बाई ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। 75 वर्षीय दिव्यांग मतदाता बसन्ता बाई सूर्यवंशी ने भी उत्साह से मतदान किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
