आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी ट्रेन से कूदकर फरार, ताकते रह गए आरक्षक ।

feature-top

बिलासपुर। आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया है। एक दूसरे मामले में पुलिस उसे बिलासपुर से दुर्ग कोर्ट ले गई थी लेकिन लौटते वक्त उसने पुलिस चकमा दिया और फरार हो गया। उत्तरप्रदेश निवासी सुनील साहू केंद्रीय जेल बिलासपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। बुधवार को केंद्रीय जेल बिलासपुर से रक्षित केंद्र के आरक्षक देव चरण मरावी और विकास कुर्रे के साथ एक अन्य मामले में पेशी के लिए दुर्ग न्यायालय भेजा गया था। बुधवार की देर रात बंदी को दुर्ग से शिवनाथ एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे। इसी बीच सिलियारी के आसपास कैदी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और हथकड़ी सहित चलती ट्रेन से कूद गया। कैदी के फरार होने की जानकारी होते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जीआरपी पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गए है लेकिन कैदी अभी तक हांथ नहीं लगा है। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक देवचरण मरावी, आरक्षक विकास कुर्रे पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है ।

feature-top
feature-top

Popular News