- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सूने मकान में चोरी करने वाले तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद ।
सूने मकान में चोरी करने वाले तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद ।
बिलासपुर। 30 दिसंबर को अमेरी चौक में रहने वाले ऋषभ चतुर्वेदानी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला था। इसकी रिपोर्ट नीरज पांडे ने सिविल लाइन पुलिस में की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को ढूंढ निकाला। इस मामले में तीन नाबालिक चोर पकड़े गए, जिनसे चोरी का माल बरामद किया गया है। इस मामले को सुलझाने में सिविल लाइन पुलिस की मदद ACCU की टीम ने की है । पुलिस सिविल लाइन पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है। सूचना के बाद पुलिस ने राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के पास से आकाश जेन्द्रे को गिरफ्तार किया जिसके पास एक तलवार जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। आकाश पहले भी बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
