- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कोटा पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से पहुंचे तीन नकाबपोश लुटेरों ने किया फायर, नाकेबंदी कर पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश ।
कोटा पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से पहुंचे तीन नकाबपोश लुटेरों ने किया फायर, नाकेबंदी कर पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश ।
बिलासपुर। कोटा में लूटपाट के इरादे से पेट्रोल पंप में लुटेरों ने गोली चलाई। कोटा से लोरमी जाने वाली रोड में स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में लूट के प्रयास के दौरान आरोपियों ने तीन राउंड फायर किया। किस्मत से गोली किसी को नहीं लगी। बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश लूट के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए। बड़ी बात यह है कि लूट के लिए लुटेरों ने जो गोली चलाई वो निशाने से चूक गई। इधर पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
