- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक सवार आपस में भिड़े, 3 लोग घायल ।
दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक सवार आपस में भिड़े, 3 लोग घायल ।
बिलासपुर। बिलासपुर के डेंजर जोन में से एक राजेंद्र नगर चौक से नेहरू चौक की ओर जाने वाली सड़क पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । इस सड़क हादसे में दो दुपहिया वाहन आपस में भिड़ गए। स्कूटी में महिला समेत 3 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद घायल सड़क पर ही पड़े रहे। देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ लग गई, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया । राजेंद्र नगर तिराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही होती है लेकिन यहां ट्रैफिक का कोई सिपाही नहीं रहता और ना ही यहां ट्रैफिक सिग्नल है, जिस वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मंगलवार सुबह हादसे के बाद भी यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी जाम लग गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिस ने आकर स्थिति को नियंत्रण में लिया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
