- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बनारस से ड्रग लेकर बिलासपुर आ रहे दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, सवा लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद ।
बनारस से ड्रग लेकर बिलासपुर आ रहे दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, सवा लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद ।
बिलासपुर। बड़े और मझोले शहरों से होते हुए ड्रग का कारोबार कस्बों तक पहुंच गया है। रतनपुर के रास्ते बिलासपुर लेकर आ रहे दो आरोपियों को एसीसीयू की मदद से पकड़ा गया, जिनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बनारस से ब्राउन शुगर लेकर बस से अंबिकापुर होते हुए रतनपुर के रास्ते बिलासपुर आ रहे हैं। तुरंत एसीसीयू के दो आरक्षकों को कटघोरा में उसी बस में बिठाया गया, जिसमें दोनों आरोपी सवार थे। दोनों आरोपी मोहम्मद जावेद और प्रेम नारायण उर्फ सन्नी चौधरी महामाया चौक रतनपुर में उतरकर बस बदलने की फिराक में थे, तभी एसीसी और रतनपुर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया ।
आरोपियों की तलाश में उनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसकी कीमत सवा लाख रुपए है । वही उनके पास से चार मोबाइल और ₹280 नगद भी मिले हैं । पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों बनारस कैंट एरिया से ब्राउन शुगर खरीद कर बनारस से अंबिकापुर होते हुए बिलासपुर जा रहे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए दोनों रतनपुर में बस बदलने वाले थे लेकिन इससे पहले ही पकड़ लिए गए। बताया जा रहा है कि बिलासपुर और आसपास ड्रग का कारोबार तेजी से फैल रहा है। कुछ लोगों को मामूली रकम देकर उनसे अन्य राज्यों से इसी तरह ड्रग मंगाया जाता है। इनके पकड़े जाने पर भी पुलिस असली गुनाहगार तक नहीं पहुंच पाती, जिस वजह से यह काला कारोबार रुक नहीं रहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
