- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही शासकीय कर्मियों को मिला पीपीओ आदेश ।
सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही शासकीय कर्मियों को मिला पीपीओ आदेश ।
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभकुमार ने त्वरित पहल करते हुए सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ आदेश वितरित किये। उन्हें इस महीने से पेंशन मिलना भी शुरू हो जायेगा। ये सभी कर्मचारी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत गत 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के लिए जिला कोषालय अधिकारी विकास सिंह ठाकुर सहित संपूर्ण कोषालय स्टॉफ को बधाई दी। उन्होंने पीपीओ आदेश सौपते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी ।
कलेक्टर ने जिन कर्मचारियों को पीपीओ आदेश जारी किये, उनमें छेदीसिंह राठौर उपयंत्री मछलीपालन विभाग, बेनीराम यादव सहकारिता निरीक्षक, गणेशराम यादव हम्माल, इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, सुशमा दुबे भृत्य डीईओ ऑफिस, शांति एक्का भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर, छोटेलाल ध्रुव प्रधान आरक्षक, रामायण लाल साहू प्रधान पाठक, चन्द्र कुमार पात्रे प्रधान पाठक, शशि प्रकाश श्रीवास्तव प्रधान पाठक, प्रेमनाथ द्विवेदी उच्च श्रेणी शिक्षक, धन्नूलाल बरगाह, प्रधान पाठक, भगवत सिंह परिहार प्रधान पाठक, परसराम कौशिक प्रधान पाठक, जगत नारायण मिश्रा कनिष्ठ लेखाधिकारी तथा सावंतराम ध्रुव प्रधान पाठक शामिल हैं। इस अवसर पर उप संचालक वित्त डी.के.निर्मलकर भी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
