- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा
- प्रेमिका की 51 बार पेचकस घोंपकर हत्या करने वाला हत्यारा चलती बस से हुआ गिरफ्तार, हवाई यात्रा कर पहुंचा था प्रेमिका की जान लेने ।
प्रेमिका की 51 बार पेचकस घोंपकर हत्या करने वाला हत्यारा चलती बस से हुआ गिरफ्तार, हवाई यात्रा कर पहुंचा था प्रेमिका की जान लेने ।
कोरबा। कोरबा में प्रेमिका की 51 बार पेचकस मारकर हत्या करने वाला क्रूर हत्यारा शाहबान खान गिरफ्तार कर लिया गया है। कोरबा पुलिस ने नील कुसुम पन्ना की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। हत्यारे शाहबान को अहमदाबाद से पकड़ा गया। उसके साथ उसे भागने में मदद करने वाले ममेरे भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र कोरबा का है । 24 दिसंबर को सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में रहने वाली नील कुसुम की उसके घर में लाश मिली थी। मृतिका के पिता बुधराम पन्ना एसएसएल कर्मी और मां डीएवी स्कूल में कार्य करती है। घटना वाले दिन कुसुम पन्ना की मां अपने बेटे को लेकर अपने स्कूल में होने वाली एनुअल फंक्शन में गई थी तो उसके पिता ड्यूटी पर थे। घर में नीली कुसुम पन्ना बस अकेली थी ।
दोपहर को जब भाई लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है लेकिन पीछे का दरवाजा खुला मिला, जहां से अंदर जाने पर बहन की रक्तरंजित लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। उसके मुंह पर तकिया रखा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसी ने 51 बार पेचकस घोंपकर उसकी हत्या की थी। घटनास्थल पर पुलिस को साहबान नामक युवक के अमदाबाद से रायपुर तक फ्लाइट से आने की टिकट, फिर वहां से कोरबा तक बस से आने की टिकट और उसका आधार कार्ड मिला । साहवान खान और नील कुसुम का प्रेम संबंध था। शाहबान को संदेह था कि कुसुम उसे चिट कर रही है, उसका किसी और से संबंध बन गया है। प्रेम त्रिकोण और चरित्र संदेह पर उसने अहमदाबाद से पहुंचकर कुसुम की जान ले ली ।
जिसके बाद से पुलिस हत्यारे शाहबान की तलाश कर रही थी । लेकिन वो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इस दौरान पुलिस को सुराग लगा कि शहबान अपने ममेरे भाई तबरेज खान के साथ है । पुलिस को बार-बार चकमा दे रहा शहबान खान से एक गलती हो गई। 28 दिसंबर को उसने पुणे स्थित रेलवे स्टेशन के पास अपने अकाउंट से पैसा निकाला। ट्रांजैक्शन करते ही उसकी जानकारी पुलिस को मिल गई ।
इसी बीच पुलिस को खबर लगी कि आरोपी पुणे नागपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली बस में सवार होकर निकला है। फिर राजनांदगांव पुलिस की मदद से उसे महाराष्ट्र के चिचोला बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में पता चला कि शहबान खान पहले सिटी बस में कंडक्टर था, जिसमें कुसुम का आना जाना था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी, और दोनों आपस में प्रेम करने लगे थे। फिर आरोपी कोरबा छोड़कर अहमदाबाद का चला गया था। लेकिन इसी दौरान कुसुम पन्ना किसी दूसरे लड़के को पसंद करने लगी थी। बार-बार मना करने के बाद भी वह मान नहीं रही थी। प्रेम त्रिकोण के मामले में आखिरकार शहबान ने कुसुम की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहबान खान के अलावा उसके ममेरे भाई तबरेज खान को भी गिरफ्तार किया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
