- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- गौरव माह: सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए की जा रही है आर्थिक मदद ।
गौरव माह: सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए की जा रही है आर्थिक मदद ।
बिलासपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 07 दिसम्बर तथा विजय दिवस 16 दिसम्बर के उपलक्ष्य में गौरव माह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कल्याण संयोजक मेजर शिवेन्द्र पांडेय (से.नि.), कार्यालय अधीक्षक आ लेफ्टिनेंट अजीत साहब, लेखापाल हवलदार सुरेंद्र राठौड़, सिम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सूबेदार कमलेश कुमार दीवान, सुरक्षा स्टाफ मनोज कुमार यादव, जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश निर्मलकर के साथ सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. कमल किशोर सहारे साहब को लैपल पिन लगाकर सम्मनित किया। कल्याण संयोजक पाण्डेय ने झंडा दिवस पर एकत्रित राशि से सैनिकों और उनके परिवार जनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की विस्तार से जानकारी दी। सिम्स की ओर से 7 हजार 393 रुपये की राशि का योगदान प्राप्त हुआ। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने सैनिकों के प्रति स्नेह प्रदर्शन के लिए सिम्स प्रबंधन का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
