- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- फर्जी दस्तावेज तैयार कर 14 लाख की धोखाधड़ी, करने वाले तीन आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
फर्जी दस्तावेज तैयार कर 14 लाख की धोखाधड़ी, करने वाले तीन आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
बिलासपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपीयों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चार आरोपियों ने मिलकर फर्जी दस्तावे के सहारे पीड़ित को 14 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है । कोटा पुलिस के अनुसार 17 नवंबर को पीड़ित अजय सिंह ने 4 लोगो के खिलाफ ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत में अजय सिंह ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन स्थित गुलमोहर पार्क कालोनी के पास रहता है । अजय ने बताया कि राजेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र कुमार मोटवानी, कौशल सिंह, और मनीष तिवारी ने मिलकर होम लोन का फर्जी दस्तावेज तैयार किया। चारो ने 14 लाख रुपए की ठगी किया ।
अजय सिंह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज किया गया । जांच पड़ताल के बाद सबूतों के आधार पर आरोपी राजेश सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय छोटेलाल ठाकुर निवासी सरजू बगीचा मसानगंज, नरेंद्र कुमार मोटवानी पिता स्वर्गीय डी.आर. मोटवानी निवासी संतोषी मंदिर के पास तोरवा, और कौशल सिंह पिता राधाकांत सिंह निवासी शुभम विहार लाफ़ागढ़ गैस गोदाम के पास को गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों के खिलाफ विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
