प्रेम जाल में फंसा कर युवक लगातार अपनी प्रेमिका के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध, लेकिन शादी की बात पर मुकर गया, युवती की शिकायत पर बलात्कार के आरोप में युवक हुआ गिरफ्तार ।

feature-top

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि लड़कियों को शादी का झांसा देकर दहेज शोषण के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। मामले में पीड़िता ने थाना पहुंचकर अपराध कायम कराया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी  फनींद्र साहू ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी फणींद्र ने शादी से इनकार कर दिया । मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में लिया गया। बलौदा बाजार स्थित धोबीनी गांव निवासी  फनींद्र साहू पिता चंद्रराम साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार का आरोप कबूल किया।  फनींद्र साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध कायम कर न्यायालय में पेश किया गया ।

feature-top
feature-top

Popular News