- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- युवती का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल कर उसे बदनाम करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे ।
युवती का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल कर उसे बदनाम करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे ।
बिलासपुर। सोशल मीडिया जहां आधुनिक जमाने का वरदान है तो वही कुछ लोग इसे अभिशाप बनाने पर तुले हुए हैं। इंस्टाग्राम पर युवती की अश्लील फोटो वायरल करने वाले ऐसे ही आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 सितंबर को पीड़ित युवती ने आरोपी निहाल पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा था कि निहाल उसके अंतरंग एवं अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल कर उसकी सहेली और रिश्तेदारों को भेजकर उसे बदनाम कर रहा है। पुलिस निहाल पांडे के खिलाफ धारा 509 और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। विजयपुरम सरकंडा निवासी निहाल पांडे को पुलिस ने अब जाकर गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार निहाल पांडे ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
