तिफरा ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया गौरव दिवस ।

feature-top

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भूपेश सरकार के गौरवशाली चार वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा द्वारा फल सब्जी मंडी तिफ़रा के पीछे स्थित गौठान में गौरव दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मियों का पुष्पहार व श्रीफल भेंट कर सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सन्देश वाचन कर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने अपने उदबोधन में कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल को छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे स्वर्णिम कार्यकाल बताया, इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफ़रा लक्ष्मीनाथ साहू, एल्डरमेन सुधा सिंह, कांग्रेस नेता संत सर्वे, महेन्द्र साहू, जोन आयुक्त प्रवेश कश्यप, प्रताप वर्मा, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष अक्षय नवरंग, अशद खान, आकाश यादव, गौरव सिंह, कृष्णा कौशिक, सचिन भवानी, रिंकु जोशी, बिसाहू कश्यप, बाबा खान, सहित नगर निगम जोन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण, स्वच्छता दीदी एवं सफाई कर्मी भारी संख्या में उपस्थित थे ।

feature-top
feature-top

Popular News