- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जायेगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने दिए निर्देश ।
राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर 17 दिसम्बर को मनाया जायेगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने दिए निर्देश ।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन सभी गोठानों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों, और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सवेरे 11 बजे तथा प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर धान खरीदी केन्द्रों में दोपहर 3 बजे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवेरे 11 बजे जनता के नाम संदेश देंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता के नाम देंगे संदेश
समान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीगढ़ गौरव दिवस मनाने के संबंध में सभी कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहां गया है कि राज्य में सभी गोठानों में 17 दिसम्बर 2022 को सवेरे 11 बजे किसानों गोठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूर, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्य, राजीव युवा मितान के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन द्वारा विगत 4 वर्षो में विभिन्न योजनाओं में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। साथ शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी ।
दोपहर 3 बजे प्राथमिक सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधि प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी दी जायेगी। प्रदेश के वन क्षेत्रों में इसी दिन सवेरे 11 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों और वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसनों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। सभी जिलों में संचालित हाट बाजार स्लिों में भी लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी । नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सवेरे 11 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, इनमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन की विगत 4 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
