कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या, दो कार में आए हत्यारे अलग-अलग दिशाओं में भागे ।

feature-top

बिलासपुर। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई है। सकरी चौक में कांग्रेस नेता एवं जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी फॉर्च्यूनर में जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नजदीक से छह गोली मार दी। गोली मारने वाला मौके से फरार हो गया, तो वही गोली लगने से संजू त्रिपाठी की मौत हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है जो पूरे घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है ।

बताया जा रहा है कि हत्यारे दो कार में सवार होकर पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद एक कार रायपुर की ओर भागी तो दूसरी कार दूसरी दिशा में। योजनाबद्ध तरीके से संजीव त्रिपाठी की हत्या की गई है, इसके पीछे की वजह और हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। मृतक संजीव त्रिपाठी से कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी की बात निकल कर सामने आई है। संजीव त्रिपाठी पर भी कई संगीन आरोप लगे थे। हत्या के पीछे उसी रंजिश को भी वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारों ने अपना चेहरा ढक रखा था इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News