- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अवैध रूप से भण्डारित 28 टन यूरिया बरामद, स्रोत प्रमाण पत्र के बिना खाद बेचने पर कार्रवाई ।
अवैध रूप से भण्डारित 28 टन यूरिया बरामद, स्रोत प्रमाण पत्र के बिना खाद बेचने पर कार्रवाई ।
बिलासपुर। कृषि विभाग द्वारा तखतपुर विकासखण्ड के गनियारी में संचालित दो खाद दुकानों में भण्डारित 27.72 मीटरिक टन यूरिया खाद को जब्त कर इसके विक्रय पर रोक लगा दी गई है। स्रोत प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा इस खाद की बिक्री की जा रही थी। उप संचालक कृषि के निर्देश पर गनियारी में संचालित मेसर्स दानी कृषि परामर्श केन्द्र एवं मेसर्स लवकेश खाद भण्डार का उर्वरक निरीक्षकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बीव्हीएफसीएल कम्पनी की यूरिया बगैर स्त्रोत प्रमाण पत्र के बेची जा रही थी। मेसर्स दानी कृषि परामर्श केन्द्र में 10.35 मीटरिक टन एवं लवकेश खाद भण्डार में 17.37 मीटरिक टन यूरिया का अवैध स्टॉक दुकानों में पाया गया। गौरतलब है कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अनुसार किसी भी खाद विक्रेता स्त्रोत प्रमाण पत्र के बगैर खाद बेचने की अनुमति नहीं है। फुटकर खाद विक्रेता को थोक विक्रेता से स्रोत प्रमाण पत्र प्राप्त कर और इसे प्राधिकृत अधिकारी के अनुमोदन उपरांत ही वह खाद बेच सकेगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
