- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- 8 साल की मासूम से बलात्कार, नशेड़ी गिरफ्तार, शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ाया कोचिया, दोनों को जेल ।
8 साल की मासूम से बलात्कार, नशेड़ी गिरफ्तार, शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ाया कोचिया, दोनों को जेल ।
बिलासपुर। नाबालिक बालिका का अपहरण और बलात्कार के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने शिकायत के 24 घन्टे में गिरफ्तार किया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। आरोपी राकेश मित्रा को आईपीसी की धारा 363,376, 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्च के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। इसी तरह बिल्हा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शराब के साथ बिटकुली निवासी भाऊराम जांगड़े को पकड़ा गया है। आरोपी को आबकारी एक्ट 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है । चकरभाठा पुलिस के अनुसार 10 दिसम्बर 2022 को पीड़िता ने अपहरण और बलात्कार किए जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित परिवार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुबह 7 बजे 8 साल की नाबालिक बालिका को अज्ञात आरोपी नास्ता का लालच देकर मोटर सायकल पर बैठाकर अपहरण किया। इसके बाद सुनसान जगह पर बलात्कार को अंजाम दिया है ।
रिपोर्ट के बाद घटना की जानकारी आलाधिकारियों से साझा किया गया। चकरभाठा पुलिस टीम ने पुलिस के आदेश पर तत्काल सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी को बिल्हा स्थित शराब दुकान के पास घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। आरोपी राकेश मित्रा आदतन नशेडी है। आरोपी के कब्जे से घटना मे उपयोग हुई मोटर सायकल बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय को सुपुर्द किया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भारती मरकाम उनि जगदीश सिंह ठाकुर आर. सतपुरन जांगडे , आर सुधीर कश्यप आर, आकाश मनहर, आर विनोद कुमार सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही ।
शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ाया आरोपी
बिल्हा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शराब की अवैध बिक्री करते बिटकुली निवासी भाऊराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा- 34(2), 59(क) दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 40 नग देशी प्लेन शराब और एक मोटर सायकल को बरामद किया गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
