झूला पर बैठने की छोटी सी बात पर गालिग़लोच कर मारपीट फिर चाकू से पैर के पास वार करके फरार होने वाले 2 नाबालिग लगे पुलिस के हाथ 1फरार ।

feature-top

बिलासपुर। प्रार्थी रघुराज यादव निवासी मगरपारा कंपनी गार्डन में सुबह 5.30 बजे अपने साथ के साथ घूमने गया था, 6 बजे के आसपास वहाँ जबरापारा थाना सरकंडा नाला के पास के 3 लड़के उनके पास आए और झूले से हटने बोले, इसी बात को लेकर उनके बीच आपस में झगड़ा हो गई, गाली गलौच, धमकाते हुए चाकू से आरोपियों ने वार कर दिया, जिससे आहत के पैर पास चाकू लगा, उसे तत्काल आसपास के लोगो ने अस्पताल पहुंचाया, जहाँ अभी वह ईलाज कराकर बेहतर हो रहा है। तत्काल सिविललाइन पुलिस को जानकारी मिलते ही आहत के बताये अनुसार आरोपियों की पतासाजी में लग गई. आरोपी तखतपुर, सकरी घूमते रहे, पुलिस मुखबिर के माध्यम से लगातार पीछे लगी रही व रिवर व्यू के पास से कुछ ही घंटे में दो मुख्य 16/17 साल के दो नाबालिक आरोपीयो को पकड़ने में सफल हुई एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है ।

feature-top
feature-top

Popular News