दुकान के बाहर खड़ी ट्रैक्टर को अज्ञात चोर चोरी कर ले उड़े, सीसीटीवी में कैद हो गई तस्वीर

feature-top

बिलासपुर। मदरसा बोर्ड के सदस्य कांग्रेसी पार्षद एवं नगरपालिका के सभापति मुकिम अंसारी की खाद दुकान के बाहर खड़ी सोनालिका ट्रैक्टर को बीती रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 महामाया गेट के सामने नदीम अंसारी खाद भंडार के नाम से दुकान संचालित करता है, रात में सोनालिका ट्रैक्टर को ड्राइवर खड़ा कर चला गया था। सुबह मुकीम अंसारी का भतीजा दुकान खोलने आया तो देखा कि बाहर खड़ी ट्रैक्टर नहीं थी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो पाया कि रात में लगभग 2:30 बजे एक व्यक्ति मुंह बांधकर ट्रैक्टर के पास आता है और ट्रैक्टर को चालू कर ले जाता है, नगर में सड़क पर खड़ी वाहन इस तरह चोरी होना यह पहली घटना है, सभी अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर छोड़ कर चले जाते हैं, आज की घटना नगर के उन लोगों के लिए सबक है, जो सड़क किनारे खड़ी कर निश्चिंत होकर सो जाते हैं विदित हो कि मुकीम अंसारी नगरपालिका तखतपुर के सभापति और पार्षद हैं कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें मदरसा बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है, मुकीम अंसारी चोरी की जानकारी आरक्षी केंद्र में दिए हैं ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News