नशीली दवाई बेचने के जुर्म में फरार महिला गिरफ्तार, जेल में बेटा और बहू, अवैध वसूली का आरोपी ।

feature-top

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाई बेचने के जुर्म में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला की लम्बे समय से तलाश कर रही थी। मामले में पुलिस ने फरार पकड़ी गयी महिला के बेटा और बहू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पकड़ी गयी महिला का नाम मोंगरा बाई है। सिविल लाइन थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर 30 जुलाई को मिनी बस्ती स्थित सुलभ के पास धावा बोला । मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाई जब्त किया। मौके से मुख्य आरोपी महिला मोंगरा बाई भागने में कामयाब रही। लेकिन मोंगरा बाई के बेटा और बहू को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। साथ ही भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली । बेटा और बहू से पूछताछ के बाद फरार महिला आरोपी मोंगरा को भी नशीली दवा बेचने का आरोपी बनाया गया। इसके बाद पुलिस को महिला की तलाश थी। सिविल लाइन थानेदार परिवेष ने बताया कि मोंगरा बाई का परिवार आसपास के भोले भाले नाबालिक बालको को पैसो का प्रलोभन देकर नशे का सामान बिक्री करवाती थी। मोंगरा पर आदतन आरोपिओ को भी नशीली दवा बेचने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को जेल दाखिल कराया गया है ।

अवैध समान की बिक्री करते पकड़ाया आरोपी

सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि अवैध कार्य के लिए पैसे की मांग करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुमित यादव उस्लापुर का रहने वाला है। मामले में आरोपी के खिलाफ 19 अक्टूबर 2022 को अनूप सिंह की शिकायत दर्ज कराया था । 

feature-top
feature-top

Popular News