- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शासकीय जमीन पर बने आलीशान रेस्टोरेंट पर चला निगम का बुलडोजर, ढहाया गया रेस्टोरेंट्स ।
शासकीय जमीन पर बने आलीशान रेस्टोरेंट पर चला निगम का बुलडोजर, ढहाया गया रेस्टोरेंट्स ।
बिलासपुर। शासकीय जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर रेस्टोरेंट बनाया जा रहा था, जिसे नगर पालिक निगम द्वारा तोड़ दिया गया। विदित है की उस्लापुर रोड में हरी चटनी के नाम से रेस्टोरेंट बनाया जा रहा था, जिस जमीन पर निर्माण किया जा रहा था, वह जमीन शासकीय है। निगम द्वारा नोटिस देने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था,जिस पर स्मार्ट सिटी के एमडी कुणाल दुदावत और निगम कमिश्नर वासु जैन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते और भवन शाखा द्वारा आज अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। संतोष परिहार, हरप्रीत सिंह भगत और मोती दयालानी द्वारा उस्लापुर रोड में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट बनाया जा रहा था। जिसे निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, इससे पूर्व कार्रवाई करने पहुंची टीम ने सामान खाली करने के लिए तक का समय दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम ने उक्त रेस्टोरेंट को तोड़ दिया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
