- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रोजगार मेला में आवेदन की तिथि 10 दिसम्बर तक बढ़ाई गई, 46 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी ।
रोजगार मेला में आवेदन की तिथि 10 दिसम्बर तक बढ़ाई गई, 46 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी ।
बिलासपुर। रायपुर में आयोजित हो रहे विशाल रोजगार मेला में नौकरी पाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर से बढ़ाकर 10 दिसम्बर तक कर दी गई है। आवेदक अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी के लिए निर्धारित वेबसाईट गूगल लिंक अथवा कोनी स्थित जिला रोजगार कार्यालय में उक्त तिथि तक आवेदन जमा कर सकते है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छा के अनुरूप स्थानीय युवाओ को नौकरी दिलाने के लिए विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की 91 कंपनियों द्वारा 46 हजार से अधिक विभिन्न पदों पर सेवा के लिए युवाओ का चयन किया जायेगा ।
उन्होने बताया कि प्रमुख रूप से 9 सेक्टर जैसे - अपेरल, बैकिंग एवं फायनेंस, आईटी, टूरिज्म एवं हॉस्पिटलिटी, लॉजिस्टिक्स, मेनुफैक्चुरिंग, रिटेल, सैक्युरिटी में भर्ती की जायेगी। योग्यता के अनुरूप विभिन्न पदों पर 8वीं, 10वी, 12वी, स्नातक, आईटी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बीटेक, आदि आवेदक शामिल हो सकते है। आवेदक वेेबसाईट www.cgemployment.gov.in अथवा गूगल लिंक https://forms.gle/qw8z6hKboDAbRYWs7 पर जाकर आवेदन कर सकते है। जिला रोजगार कार्यालय कोनी में भी 10 तारीख को दोपहर 1 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर आवेदन दे सकते है। रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी के लिए युनुस राम, मो. 96692-81349, अजय यादव मो. 74158-20442, सूरज शर्मा मो. 89629-89216 से संपर्क कर सकते है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
