- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- प्रेमी की चल रही थी सगाई, हाथ में पेट्रोल लेकर पहुंची प्रेमिका, खुद की गर्भवती बता मचाया हंगामा, दूसरे से शादी किया तो जान दे दूंगी ।
प्रेमी की चल रही थी सगाई, हाथ में पेट्रोल लेकर पहुंची प्रेमिका, खुद की गर्भवती बता मचाया हंगामा, दूसरे से शादी किया तो जान दे दूंगी ।
बिलासपुर। रविवार CMD कालेज चौक स्थित एक होटल में युवक की सगाई हो रही थी, तभी एक युवती पेट्रोल लेकर वहां पहुंच गई। कहा युवक से उसका प्रेम संबंध है और वह गर्भवती है किसी दूसरे से शादी किया तो आत्मदाह कर लूंगी। फिर क्या था होटल में कोहराम मच गया दो जेड दो थाने की पुलिस पहुंच गई । बिलासपुर के होटल शिवा इंटरनेशनल में शिक्षक कॉलोनी निवासी आशुतोष तिवारी का सगाई कार्यक्रम चल रहा था। मेहमान आए हुए थे, इसी दौरान वहां एक युवती पहुंच गई, जिसे होटल स्टाफ ने भीतर जाने से रोक दिया। इसके बाद अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंची युवती ने आत्मदाह की बात कह कर सबको चौंका दिया ।
कुदुदंड निवासी युवती का दावा है कि उसका आशुतोष तिवारी के साथ पुराना प्रेम संबंध है और वह आशुतोष तिवारी के बच्चे की मां बनने वाली है। इससे पहले आशुतोष तिवारी और उनके पिता प्रमोद तिवारी ने बाकायदा पुलिस के समक्ष अपनी सहमति देते हुए यह लिखित आश्वासन दिया था कि 8 अगस्त 2022 को दोनों की आर्य समाज में शादी करा देंगे। लेकिन बाद में आशुतोष तिवारी और उनके पिता प्रमोद तिवारी मुकर गए। जिसके बाद युवती ने आशुतोष तिवारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला पंजीबद्ध कर दिया। इस मामले में जेल से छूटने के बाद आशुतोष तिवारी किसी और युवती के साथ सगाई कर रहा था। जिसकी सूचना पाकर उसकी प्रेमिका मौके पर पहुंच गई और हंगामा मचाने लगी । उसने कहा कि वह प्रेग्नेंट है और उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने युवती को समझाने का प्रयास किया और फिर उसे अपने साथ लेकर थाने चली गई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
